साइबर अपराधियों ने साइबर सेल के इंस्पेक्टर को ही ठगी का शिकार बना लिया। यूपी के कानपुर जिले के साइबर थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर के खाते से शातिरों ने 4.50 लाख रुपए पार कर दिए।
.
घटना के बाद दोनों राज्यों की पुलिस सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर की भतीजी की शादी थी। इसके लिए कानपुर स्थित वह एक निजी बैंक में निकासी के लिए गए थे। इसी दौरान पीछे खड़ा संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल में डाले जा रहे पिन और खाते से जुड़ी जानकारी पर नजर रख रहा था। बैंक से बाहर निकलने के कुछ ही समय बाद उनके खाते से 4.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर ली गई।
मोबाइल पर मैसेज आया तो हुई जानकारी
इंस्पेक्टर को ठगी की जानकारी तब हुई तो जब इंस्पेक्टर के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। उन्होंने तुरंत खाते का विवरण निकाला और संबंधित खाते की जांच की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस खाते में राशि भेजी गई, उसकी लोकेशन मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में दिख रही है। इसके बाद इंस्पेक्टर ने काजी मोहम्मदपुर थाना से संपर्क कर जानकारी साझा की और संदिग्ध मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। थाना पुलिस ने नंबर की लोकेशन ट्रेस करने और संबंधित खाते की जांच शुरू कर दी है। पुलिस छापेमारी कर रही है।
कानपुर जिले में है तैनाती, बैंक में पिन देख शातिरों ने की वारदात




