Top 5 This Week

Related Posts

There will be delimitation in Jharkhand, the number will increase, start preparations for all the seats: Tejashwi

रांची1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची आए तेजस्वी यादव ने झारखंड की राजनीति में राजद की सक्रियता और भविष्य की बड़ी तैयारियों का बिगुल फूंका। कहा, झारखंड में परिसीमन होना है। विधानसभा और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ेगी।

ऐसे में सभी सीटों पर तैयारी शुरू करें। झारखंड में राजद बड़ी ताकत है। कोई हमें अनदेखा नहीं कर सकता। पिछले विधानसभा चुनाव में हमें यहां 7 सीटें मिलीं, जिनमें से हमने 4 सीटें जीतीं। अगर गठबंधन में और सीटें मिली होतीं, तो राजद और ज्यादा सीटें जीतता। कुछ लोग हमारी पार्टी को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन यह लालू प्रसाद की पार्टी टूटने वाली नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा, क्या अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में जाने से राजद कमजोर हो गया?

कोई आए, कोई जाए कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है। झारखंड की जनता आज भी राजद के साथ है। भाजपा को हराने के लिए हमलोग गठबंधन में मजबूती से एक साथ हैं और आगे भी साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य राजद को फिर से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाना है। ऐसे में कार्यकर्ता रोज एक घंटा समय पार्टी को दें। तेजस्वी ने कहा, झारखंड में भाजपा को रोकने में राजद का महत्वपूर्ण योगदान है।

पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण हमने भाजपा को सत्ता से बाहर रखा है। अब पार्टी को और मजबूत करना है और संगठन को विस्तार भी देना है। प्रदेश अध्यक्ष शीघ्र अपनी कमेटी बनाएं। हर प्रमंडल में रैली करें, हम मौजूद रहेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कहा, 2020 में 1 करोड़ 70 लाख वोट मिले थे, जबकि 2025 में 1 करोड़ 90 लाख वोट मिले। मशीन तंत्र और धन तंत्र के बावजूद बिहार में हमारा वोट बढ़ा है। सरयू राय के ऑफर पर बोले- जो अपना गठबंधन तोड़ रहा, वह क्या साथ देगा: जदयू विधायक सरयू राय के ऑफर को राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सिरे से नकार दिया।

अभिनंदन समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, जो अपने गठबंधन को छोड़ रहा है, वह इंडिया गठबंधन का क्या साथ देगा। राजद अभी इन सब चीजों के बारे में नहीं सोच रहा। हमारा ध्यान संगठन को जमीन पर मजबूत करना है। पार्टी को सशक्त बनाना है। इसके पहले समारोह में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय ने तेजस्वी को चांदी का मुकुट पहनाया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कार्यकर्ताओं को कहा कि यह भूल जाएं कि भविष्य में गठबंधन होगा या नहीं, आप अकेला चलने के लिए तैयार रहें। भविष्य आपका है। हमारे हिसाब से गठबंधन हुआ, तो ठीक नहीं तो हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

अभिनंदन समारोह को प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश यादव, सुरेश पासवान, नरेश सिंह, सत्यानंद भोक्ता, सुभाष यादव, रश्मि प्रकाश, अनिता यादव, डॉ. मनोज आदि ने संबोधित किया।

तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से रांची पहुंचे। अभिनंदन समारोह से पूर्व उन्होंने पार्टी के वरीय नेताओं से झारखंड में चल रही राजनीतिक गतिविधियों और झामुमो-कांग्रेस के बीच की तल्खियों की जानकारी ली। तेजस्वी ने पार्टी का स्टैंड स्पष्ट करते हुए नेताओं को कहा कि वे संगठन की मजबूती और उसके विस्तार पर अपना ध्यान केंद्रित करें। एसआईआर में अपने लोगों का नाम न कटे, इस पर विशेष निगरानी करें।

Spread the love

Popular Articles