University Bill of 2025 withdrawn, new bill passed

Date:

झारखंड विधानसभा ने मंगलवार को झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक 2026 पारित कर दिया। इससे विश्वविद्यालयों में कुलपति (वीसी) और प्रति कुलपति (प्रो वीसी) की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल खत्म हो गया है। अब इन पदों पर नियुक्ति राज्यपाल और मुख्यमंत्री सं

.

इससे पहले 26 अगस्त 2025 को पारित विधेयक में यह अधिकार राज्यपाल (कुलाधिपति) से लेकर राज्य सरकार को देने का प्रावधान था। इसे लेकर राज्यपाल और सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। मंगलवार को भोजनावकाश के बाद उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 2025 का विधेयक वापस ले लिया और संशोधित झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक 2026 पेश किया।

चर्चा के बाद इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। अब यह विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा के राज सिन्हा और अमित यादव ने इसे प्रवर समिति को भेजने की मांग की। राज सिन्हा ने कहा कि 135 पेज के विधेयक को पूरी तरह पढ़ने का समय नहीं मिला और इसमें कई त्रुटियां हैं।

विश्वविद्यालय विधेयक 2026 में क्या खास सीनेट की बैठक साल में कम से कम दो बार होगी, जरूरत पड़ने पर और भी बुलाई जा सकती है। रिजल्ट 30 दिनों में जारी करने का लक्ष्य, अधिकतम सीमा 45 दिन होगी। विश्वविद्यालय सेवा आयोग में अखिल भारतीय सेवा के अफसर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ahead of Eid, Uttam Nagar is uneasy – about outsiders and social media posts

4 min readNew DelhiMar 19, 2026 02:13 AM IST Two...

मोतिहारी में होटलों पर रेड, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त:SDO बोले- जिले में गैस की कमी नहीं, सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल

मोतिहारी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और व्यावसायिक...

WATCH: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath graces Kuldeep Yadav’s wedding reception in Lucknow

The cricketing world and the political corridors of...

Karishma Kapoor Munger Inauguration | Jewellery Show Room Dance Photos 2026

मुंगेर में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बुधवार शाम...
Join Us WhatsApp