UP Crime: शादी के बाद अश्लील वीडियो भेज करता था ब्लैकमेल… युवती ने परिजनों के साथ मिलकर करा दी प्रेमी की हत्या

Date:

UP Crime: शादी के बाद अश्लील वीडियो भेज करता था ब्लैकमेल… युवती ने परिजनों के साथ मिलकर करा दी प्रेमी की हत्या

यूपी के बलिया जिले में प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है. एक विवाहिता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या करा दी. शादी हो जानते के बाद युवकी का प्रेमी उसे परेशान करता था और अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था. पुलिस ने मामले में मृतक की प्रेमिका सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र की है.

थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में 10 फरवारी को एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान तीन दिन बाद पंकज गुप्ता के रूप में हुई, जो आजमगढ़ जिले का रहने वाला था. आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी. पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतक का उसी के गांव के बगल के गांव की रहने वाली युवती रेखा सिंह से प्रेम संबंध था.

शादी हो जाने के बाद करता था ब्लैकमेल

उन्होंने बताया कि युवती की शादी किसी दूसरे युवक से हो जाने के बाद उसने पंकज से दूरी बना ली थी, जिसके बाद पंकज युवती का अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा, जिससे परेशान होकर युवती ने पूरी बात अपनी भाभी को बताई. भाभी ने ये बात अपने पति को बताई. बीते पांच फरवरी को बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर में युवती के भाभी के मायके में शादी थी.

कैसे की हत्या?

जिसमें युवती और उसका पति भी आया था. जब युवती और उसकी भाभी ने ये समस्या अपने परिजनों से बताई तो परिजनों ने बहाने से प्रेमी पंकज को बुलाया जो 7 तारीख को यहां आया और उसी दिन इन लोगों ने मिलकर पंकज की हत्या कर दी. पहचान छुपाने के लिए मृतक के चहरे पर एसीड डालकर चहरे को जला दिया

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों प्रेमिका रेखा सिंह और उसके पति अरुण सोनी, भाभी अंजनी सिंह और भाई विजय पाल सिंह और भाभी के भाई मनीष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए विजय पाल सिंह, मनीष सिंह और अंजनी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रेखा सिंह और अरुण सोनी अभी भी फरार हैं.

पुलिस ने बताया कि मृतक अपने साथ सामान से भरा बैग लेकर आया था. आरोपियों ने उसके बैग को भी जला दिया और शव को कुछ दूर ले जाकर झाड़ियों में फेक दिया था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू और एक रस्सी भी बरामद की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp