Viral Video: फावड़े में खाना लेकर आया वेटर, रेस्टोरेंट की क्रिएटिविटी ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा!

Date:

Viral Video: फावड़े में खाना लेकर आया वेटर, रेस्टोरेंट की क्रिएटिविटी ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा!

रेस्टोरेंट ने प्लेट की जगह इस्तेमाल किया फावड़ाImage Credit source: X/@anandh_ks_

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर यूनिक दिखने की होड़ मची हुई है. खासकर फूड इंडस्ट्री में आए दिन नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं. लेकिन एक रेस्टोरेंट ने तो क्रिएटिविटी की सारी हदें पार कर दीं. यहां ग्राहकों को खाना परोसने के लिए ऐसा तरीका अपनाया गया, जिसे देखकर नेटिजन्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

X (पहले) पर @anandh_ks_ हैंडल से शेयर किया गया एक वीडियो नेटिजन्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वेटर बड़े ही आत्मविश्वास के साथ ग्राहकों की टेबल की ओर बढ़ रहा है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि बंदे के हाथ में कोई सजी-धजी प्लेट या ट्रे नहीं, बल्कि एक फावड़ा है.

वीडियो में आप देखेंगे कि वेटर असली वाले फावड़े में बिरयानी और नॉन-वेज डिशेज लेकर आता है. इसके बाद टेबल पर पहले से रखे केले के पत्ते पर वह फावड़े से खाने को पलट देता है. डिश में मछली, अंडे और चिकन के टुकड़े नजर आ रहे हैं, जो बिरयानी जैसा लग रहा है. ये भी पढ़ें: Viral Video: 62वें जन्मदिन पर बेटे ने दिया ऐसा तोहफा, पापा की आंखें हुईं नम! इंटरनेट भी हुआ भावुक

भले ही रेस्टोरेंट ने इसे क्रिएटिविटी का नाम दिया हो, लेकिन नेटिजन्स इसे खाने का अपमान बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, बहुत ही घटिया सर्विस. वायरल होने के लिए खाने का अपमान कर रहे हैं. दूसरे ने कहा, खाने को सम्मान से परोसना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है, और ये आधुनिकता के नाम पर उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं. एक अन्य यूजर ने तंज कसा, मुझे ताज्जुब नहीं होगा अगर कल ये लोग JCB से खाना डिलीवर करने लगें. ये भी पढ़ें: Viral Video: शख्स ने मुंह से दबोचा जिंदा किंग कोबरा, रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल वीडियो

यहां देखिए वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Yumnam Khemchand Singh | Crisis-time CM

On February 4, Yumnam Khemchand Singh, 62, who studied...

Santy Sharma Criticizes ‘Ghooskhor Pandat’ Title, Calls for Responsible Filmmaking

<!-- Santy Sharma Criticizes ‘Ghooskhor Pandat’ Title, Calls for...

Record-Breaking 244-Pound Atlantic Halibut Caught in Quebec

new video loaded: Record-Breaking 244-Pound Atlantic Halibut Caught in...

Check GMP, Financials, Peer Comparison and More

Synopsis: MSME-focused NBFC Aye Finance Limited launches a ₹1,010...
Join Us WhatsApp