WBJEEB की प्रवेश परीक्षा तिथि को लेकर अनिश्चितता, छात्रों की चिंता बढ़ी

Date:

WBJEEB की प्रवेश परीक्षा तिथि को लेकर अनिश्चितता, छात्रों की चिंता बढ़ी

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईईबी) द्वारा राज्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम अभी तक घोषित नहीं किये जाने से छात्रों की चिंता बढ़ गयी है. चिंता इसलिए बढ़ गयी है, क्योंकि शैक्षणिक कैलेंडर शुरू हो चुका है और अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.

अप्रैल-मई में आयोजित होती है WBJEEB की परीक्षा

डब्ल्यूबीजेईईबी (WBJEEB) आमतौर पर 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद अप्रैल या मई में आयोजित की जाती है. पिछले वर्ष यह परीक्षा 27 अप्रैल को हुई थी. हालांकि, इस साल अभी तक कोई तारीख घोषित नहीं की गयी है. आवेदन प्रक्रिया भी अभी शुरू नहीं हुई है.

समय पर परीक्षा करना सबसे बड़ी चुनौती – गौतम पाल

डब्ल्यूबीजेईईबी के अध्यक्ष गौतम पाल ने शनिवार को कहा कि परीक्षा को समय पर आयोजित करना वर्तमान में उनकी ‘सबसे बड़ी चुनौती’ है. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीद है कि उचित समय सीमा के भीतर परीक्षा आयोजित करेंगे और परिणाम प्रकाशित करेंगे.

एपीएआई अध्यक्ष बोले- डब्ल्यूबीजेईईबी के अध्यक्ष से करेंगे बात

इस देरी से महाविद्यालयों के पदाधिकारी आशंकित हैं. खासतौर पर आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, जो लगभग उसी समय होने की उम्मीद है. निजी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल एकेडमिक इंस्टीट्यूशंस’ (एपीएआई) के अध्यक्ष तरनजीत सिंह ने कहा- हम इस मामले पर डब्ल्यूबीजेईईबी के अध्यक्ष से चर्चा करेंगे.

पिछले साल तय समय से 2 महीने बाद आये थे रिजल्ट

पिछले साल डब्ल्यूबीजेईई के परिणाम निर्धारित समय से लगभग 2 महीने बाद प्रकाशित हुए थे. इससे कई उम्मीदवार चिंतित हैं. कुछ छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के परिणामों के आधार पर राज्य के बाहर के अन्य पाठ्यक्रमों या संस्थानों का चयन किया था.

रिजल्ट के साथ ही जारी होते हैं परीक्षा के डेट

उस समय इंजीनियरिंग कॉलेजों ने शिकायत की थी कि अपेक्षाकृत कम रैंक वाले उम्मीदवार दाखिला ले रहे थे, क्योंकि कई मेधावी छात्र राज्य के बाहर के संस्थानों में चले गये थे. पारंपरिक रूप से अगले वर्ष की परीक्षा की तिथि रिजल्ट जारी किये जाने दिन ही घोषित की जाती है. हालांकि, वर्ष 2025 में ऐसा नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें

डब्ल्यूबीजेइइ : तीसरे सप्ताह से होगा ऑनलाइन आवेदन

The post WBJEEB की प्रवेश परीक्षा तिथि को लेकर अनिश्चितता, छात्रों की चिंता बढ़ी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AUS vs IND, Women’s one-off Test: WACA Ground Pitch Report, Test Stats and Records

The high-octane multi-format series reaches its grand finale...

Dhanbad News: 18 को शपथ लेगी शहर की सरकार

धनबाद नगर निगम की नयी सरकार 18 मार्च को...

Does KEC International Ltd Earn More From India or International Business?

Synopsis: KEC International Ltd earns 63% of its revenue...
Join Us WhatsApp