Saptahik Love Rashifal (02-08 March 2026): मार्च माह का पहला सप्ताह भावनात्मकता को बढ़ा कर संबंधों के बदलने के संकेत लेकर आया है। इस सप्ताह चंद्र देव सिंह से कन्या और फिर तुला राशि में प्रवेश करेंगे । इस स्थिति में अपनत्व, आत्मचिंतन और समन्वय पर फोकस हो सकता है। शुक्र देव का मीन राशि में उच्च का होने से प्रेम में प्रगाढ़ता आने की संभावना बन सकती है। यह सप्ताह कई राशियों के जीवन में सुखद बदलाव ला सकता है। साथ ही कुछ लोग रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास भी करेंगे। इस हफ्ते मेष से मीन तक सभी राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी, आइये जानते है इस सप्ताह के लव राशिफल के ममाध्य्म से।

2 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मेष साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी। रिश्ते में फिर से खुशियां और उत्साह लौटेगा। अपने पार्टनर के परिवार के किसी सदस्य से मिलकर आपको अच्छा महसूस होगा। कुछ लोग अपने साथी को खुश करने के लिए खास उपहार दे सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह पहले से बेहतर रहेगा। आपसी समझ और तालमेल अच्छा रहेगा।

3 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह प्रेम जीवन में कुछ सच्चाइयां सामने आ सकती हैं जो आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। पार्टनर की कही कुछ बातें आपको बुरी लग सकती हैं जिससे मन दुखी रहेगा। अपनी निजी बातें किसी भी अविश्वसनीय व्यक्ति से साझा न करें। शादीशुदा जीवन में भी थोड़ी निराशा या तनाव हो सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लें।

4 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए सकारात्मक रहेगा। साथी के साथ समय बिताकर आप अपनी चिंताओं को भूल जाएंगे। पार्टनर का सहयोग आपको सुकून देगा। इस सप्ताह आप पार्टनर से मुलाकात कर सकते हैं। विवाहित जीवन में भी प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। परिवार का माहौल भी अनुकूल रहेगा।

5 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
कर्क साप्ताहिक लव राशिफल
यदि आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है। वह व्यक्ति आपको आकर्षित करेगा। शादीशुदा जोड़े इस सप्ताह आपस में तालमेल बैठने का प्रयास करेंगे। साथ में समय बिताने से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। रिश्ते में नई ताजगी महसूस होगी।




