Saptahik Love Rashifal (09-15 March 2026): इस सप्ताह कुंभ राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव से आपके रिश्ते में प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। इस दौरान ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी, जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। कुछ राशियों के जीवन में रोमांस की एंट्री होगी। ज्योतिषशास्त्र में राजयोग को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इससे कुछ राशियों के रिश्तों में बड़े बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि मार्च माह का दूसरा सप्ताह मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसी रहेगी।
Weekly Rashifal (9 Mar to 15 Mar 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मार्च का दूसरा सप्ताह

2 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
साप्ताहिक मेष लव राशिफल (Weekly Aries Love Horoscope): इस सप्ताह प्यार में रिश्ता और मजबूत होगा। आपके रिश्ते में एक-दूसरे को लेकर समझ बढ़ेगी, जो रिश्ते के लिए फ़ायदेमंद होगी। इस सप्ताह आप एक-दूसरे को समझेंगे। सप्ताह के आखिर में आप थोड़ा बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं, जिससे आपका मन बेचैन रहेगा।

3 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
साप्ताहिक वृष लव राशिफल (Weekly Taurus Love Horoscope): प्यार में एक नई शुरुआत आपकी जिन्दगी में खुशी और शांति लाएगी। इस सप्ताह आपको लव लाइफ में कई अच्छे अनुभव होंगे। हफ्ते के बीच में आपको अपनी लव लाइफ में बड़े बदलाव होते हुए दिखेंगे।

4 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
साप्ताहिक मिथुन लव राशिफल (Weekly Gemini Love Horoscope): इस सप्ताह कोई नौजवान आपके रिश्ते में गलतफहमी पैदा करेगा। इससे आप दुखी महसूस करेंगे और आपका मन निराश होगा। रिश्ते में कोई भी फैसला लेते समय जिद न करें बल्कि सोच-समझकर लें, नहीं तो आपको पछताना पड़ेगा।

5 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
साप्ताहिक कर्क लव राशिफल (Weekly Cancer Love Horoscope): प्यार में धीरे-धीरे रोमांस की एंट्री होगी। इस सप्ताह इमोशनल वजहों से आपका मन उदास हो सकता है। इस सप्ताह आपकी बेचैनी बढ़ सकती है। इसलिए ज्यादा न सोचें, थोड़ा समय निकालें और रिश्ते को एक मौका दें।




