Weekly Lucky Horoscope:मार्च का नया सप्ताह इन राशियों के लिए लकी, चमक उठेगी इनकी किस्मत – Weekly Lucky Horoscope 9 To 15 March 2026 Saptahik Rashifal In Hindi

Date:


Weekly lucky Horoscope: मार्च माह का नया सप्ताह प्रारंभ हो चुका है। इस सप्ताह देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इसके अलावा 13 मार्च 2026 को बुधदेव कुंभ राशि में उदय होंगे। वहीं 14 मार्च 2026 को सूर्य का मीन राशि में गोचर भी होगा। मीन राशि में शुक्र पहले से ही मौजूद हैं। ऐस में शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, ग्रहों की विशेष चाल का प्रभाव कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। जातकों को धन लाभ से लेकर नौकरी, व्यापार और रिश्तों में मिठास लाने के कई मौके मिल सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।




Trending Videos

Weekly lucky Horoscope 9 to 15 March 2026 Saptahik Rashifal in hindi

Weekly lucky Horoscope
– फोटो : amar ujala


मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए समय खास रहेगा और इस सप्ताह आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में इस समय आपको राहत मिलने की पूरी संभावना है। ग्रहों की कृपा से आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का लाभ प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। पुरानी बातों का तनाव कम होगा और घर का वातावरण भी सुखद रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और मंगलावर को हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

Weekly Rashifal (9 Mar to 15 Mar 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मार्च का दूसरा सप्ताह


Weekly lucky Horoscope 9 to 15 March 2026 Saptahik Rashifal in hindi

Weekly lucky Horoscope
– फोटो : amar ujala


कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सत्ता या सरकारी कामों से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए यह समय शुभ रहेगा। यदि आप लंबे समय से नौकरी में बदलाव या किसी स्थान विशेष पर तबादले के लिए प्रयास कर रहे थे, तो इस सप्ताह आपकी कामना पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में भी नई संभावनाएं बन सकती हैं। कन्या राशि वालों को पर्यटन पर जाने का अवसर भी मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: हरी चीजों का दान करें और मंत्र जाप करें।

Grahan 2026: किस दिन लगेगा अगला ग्रहण ? यहां जानें डेट, समय और प्रभाव


Weekly lucky Horoscope 9 to 15 March 2026 Saptahik Rashifal in hindi

Weekly lucky Horoscope
– फोटो : amar ujala


मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए समय सकारात्मक बदलावों से भरा रहेगा। भाग्य भी आपको पूरा साथ इस हफ्ते निभाएगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, मित्रों या परिवार के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। प्रेम संबंध सामान्य रहेगा। सहयोगी की मदद से कारोबार विस्तार की योजना बन सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 

उपाय: आप पीले वस्त्रों को धारण करें और रोजाना चंदन का तिलक लगाएं।

 

March Lucky Horoscope 2026: मेष सहित इन राशियों को मार्च में मिलेगी सफलता, धन लाभ और यात्रा के बनेंगे योग

Chandra Grahan Dosh: कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष है तो करें लाल किताब के ये 5 असरदार उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Smoky Sun-Dried Tomato Pizza | Lisa’s Kitchen | Vegetarian Recipes | Cooking Hints

The toppings for this pizza are a tantalizing mix...

Who Has the Highest Exposure to Exports?

Synopsis: Sun Pharma, Dr Reddy’s Laboratories, and Cipla have...

Punjab, NorthEast United share the spoils

At the end of 90 minutes of the Indian...
Join Us WhatsApp