Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में दो सड़क हादसे; दो की मौत:स्कूटी और कार की टक्कर में एक की मौत, बाइक पेड़ से टकराई युवक मरा


गिरिडीह जिले में रविवार की देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डुमरी-गिरिडीह मेन रोड पर बराकर जैन मंदिर के समीप हुई। बताया गया कि एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय चार्लीस मुर्मू के रूप में हुई है। वह डुमरी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी स्थित ओहदार गांव का रहने वाला था। वह किसी काम से गिरिडीह आया था। लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। स्कूटी और कार की टक्कर में एक की मौत दूसरी घटना ताराटांड़ थाना क्षेत्र के गिरिडीह-धनबाद मेन रोड के बड़कीटांड मोड़ के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार स्कूटी और टाटा नेक्सोन कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार 29 वर्षीय सुबोजित सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठे 28 वर्षीय सुरेश गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक धनबाद जिले के गोबिंदपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। किसी कंपनी के काम से गिरिडीह आए थे। काम समाप्त कर वापस लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस जांच में जुटी, घायल का इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही ताराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुरेश गोराई को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles