Top 5 This Week

Related Posts

जंदाहा में वर पर घर में आग लगाने का आरोप:10 लाख की संपत्ति जलकर राख, पीड़िता बोली- पेट्रोल छिड़ककर घटना को दिया अंजाम


वैशाली के जंदाहा प्रखंड के सकरौली बुचौली गांव के वार्ड 5 में मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे एक घर में आग लग गई। इस घटना में घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़िता ने इस घटना के लिए अपने देवार को जिम्मेदार बताया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और छानबीन में जुट गई। कैसे हुई घटना पीड़िता की पहचना सोनी देवी के रूप में हुई है। सोनी का कहना है कि देवर वेद प्रकाश चौधरी ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगाया। उन्होंने बताया कि उनके देवर से पहले से विवाद चल रहा था और वे अक्सर घर में आग लगाने की धमकी देता रहता था।
8 बकरियां और मवेशी जला पीड़िता का कहना है कि उनके पति, जो दिव्यांग है, रात में पेशाब करने उठे तो उन्होंने देखा कि बंधी हुई गाय जोर-जोर से रंभा रही थी और छटपटा रही थी। बाहर आकर देखने पर घर में आग लगी हुई मिली। इस आगजनी में लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई, जिसमें 8 बकरियां, गाय का चारा, गेहूं, चावल, दाल, आटा, आलू, नगद राशि और सोना-चांदी के जेवर शामिल हैं। पीड़िता ने सरकार से उचित मुआवजा और न्याय की मांग की है।

घटना पर स्थानीय लोगों का क्या कहना है ? लोगों ने बताया कि शुरुआती तौर पर हमे लगा की यह होलिका दहन की चिंगारी है और इसी वजह से किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि, कुछ ही देर में आग फैल गई और देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

एक ग्रामीण झुलसा उमेश चौधरी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने और सामान बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान उनके हाथ पर आग का गोला गिरने से वे झुलस गए। महिषौर थाना प्रभारी आशीष कुमार ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पीड़िता की ओर से एक आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Popular Articles