Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में 2 बाइक की टक्कर, 2 युवक गंभीर घायल:झाझा बस स्टैंड के पास एक्सीडेंट, डायल 112 ने पहुंचाया हॉस्पिटल


जमुई जिले के झाझा बस स्टैंड के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यह घटना झाझा बस स्टैंड के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। घायलों की पहचान कल्याणपुर निवासी छोटी मंडल और सिरचंद नवादा निवासी भवेश सिंह के रूप में की गई है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। छोटी मंडल जमुई से मलयपुर की ओर जा रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटी मंडल जमुई से मलयपुर की ओर जा रहा था, जबकि भवेश सिंह दूसरी दिशा से जमुई की ओर आ रहे थे। दोनों बाइक तेज गति में थीं और झाझा बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति में वाहन चलाने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles