Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रैफिक सुचारू करने को चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान:व्यस्त इलाकों में कार्रवाई, ठेले, गुमटियां-खोखे हटाए गए; सामान जब्त


बेतिया नगर निगम क्षेत्र में शहरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़कों को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर प्रशासन ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य यातायात को सुचारू बनाना और आमजन को सुविधा प्रदान करना है। अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने शहर के व्यस्ततम इलाकों में सघन कार्रवाई की। इसकी शुरुआत जीएमसीएच गेट से हुई, जहाँ से टीम मित्रा चौक और फिर कोतवाली चौक तक पहुँची। इस दौरान सड़क किनारे के अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अस्थायी निर्माण हटाए गए इसके बाद टीम ने मित्रा चौक से डॉ. दिलीप कुमार क्लिनिक, इलाराम चौक होते हुए नाजनीन चौक तक अभियान जारी रखा। इस पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई में सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटियाँ, खोखे और अन्य अस्थायी निर्माण हटाए गए। कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर व्यापार किया जा रहा था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। नगर निगम के जांच दल ने विशेष सतर्कता बरतते हुए ऐसे सभी अतिक्रमणों को हटाया। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर पूर्व में अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद लोगों ने दोबारा कब्जा कर लिया था। दोबारा अतिक्रमण न करने की सलाह ऐसे मामलों में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके पर मौजूद सामग्री को जब्त कर लिया। संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और जाम मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles