Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेज रफ्तार कार व पुलिस गश्ती वाहन की टक्कर, चार घायल


गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के समीप एक तेज रफ्तार कार व बोकारो थर्मल थाना की गश्ती वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित हो गई और कार सड़क किनारे जा टकराई, जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुरेश कुमार, भरत रजक व धर्मनाथ पासवान के रूप में हुई है, जिनके सिर में गंभीर चोटें आई है। वहीं कार चालक बंटी कुमार रजक को मामूली चोट लगी है। राहत की बात यह है कि गश्ती दल में मौजूद पुलिस पदाधिकारी, जवान और चालक पूरी तरह सुरक्षित रहे, हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ही सभी घायलों को तत्काल सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कार अत्यधिक रफ्तार में थी और चालक को झपकी आ गई थी। दुर्घटनाग्रस्त कार।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles