Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में तेज रफ्तार बाइक ने ली मासूम की जान:सड़क पार करते समय मारी टक्कर, मौके पर ही हो गई बच्चे की मौत


देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 8 वर्षीय नीरज कुमार तुरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सबेजोर के समीप की है। जहां तेज रफ्तार पल्सर बाइक की चपेट में आने से मासूम की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, नीरज अपने घर से पास की दुकान पर सामान लेने गया था। सामान लेकर लौटते समय जैसे ही वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चार भाई बहनों में दूसरे नंबर था बच्चा नीरज अपने परिवार में मंझला भाई था। उसके परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। उसके पिता माथुर तुरी के निधन के बाद परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। ऐसे में इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, नीरज एक होनहार और मिलनसार बच्चा था, जिसकी असमय मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नीरज के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। सूचना मिलने पर मधुपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles