Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गिरफ्तार:भतीजे की सगाई में शराब पीने के बाद हुआ था विवाद, कुल्हाड़ी से किया था हमला


पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ठेकही गांव में बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटे भाई सींटू भुइयां (19) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। यह घटना 5 अप्रैल की रात को हुई थी। आरोपी सींटू भुइयां ने शराब पीने के बाद अपने बड़े भाई पिंटू भुइयां उर्फ पिंटू कुमार से विवाद किया था। विवाद बढ़ने पर सींटू ने कुल्हाड़ी से वार कर पिंटू की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, हत्या से पहले चारों भाइयों ने भतीजे की सगाई समारोह में शराब पी थी। इसके बाद सींटू और पिंटू के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो हिंसक झड़प में बदल गई। मृतक पिंटू की पत्नी रजंती देवी ने 6 अप्रैल को पांकी थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कराया था। वारदात के बाद सींटू मौके से फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को उसे गांव से ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सींटू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Spread the love

Popular Articles