Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में बीजेपी ऑफिस में होली का वीडियो वायरल:भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिला नेता को लगाया गुलाल; प्रवक्ता ने कहा- दोनों के बीच पारिवारिक संबंध


पूर्णिया में बीजेपी ऑफिस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वनभाग स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह का है। वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष को होली के अश्लील गानों पर महिला नेत्री के साथ देखा जा सकता है। वीडियो को पोस्ट कर यूजर भाजपा जिलाध्यक्ष को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो सोमवार का है। वनभाग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इसी दौरान अश्लील गानों पर डांस शुरू हो जाता है। जिस जगह ये सब हो रहा है, वहीं पार्टी के संस्थापक विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर भी लगी हुई है। इसको लेकर कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह के माहौल में महापुरुषों की तस्वीर के सामने अशोभनीय व्यवहार पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है। वहीं, इस वीडियो को लेकर भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेश रंजन ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष और महिला नेत्री के बीच पारिवारिक संबंध है। इसे गलत तरीके से लेना संकुचित मानसिकता को दर्शाता है और राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित है। विवाद का सबसे बड़ा कारण वो दृश्य है, जिसमें एक महिला नेत्री फोटो खिंचवाने के लिए जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के पास जाती हैं। वीडियो में नजर आता है कि फोटो के दौरान जिला अध्यक्ष अचानक उन्हें अपनी ओर खींच लेते हैं और जबरन अबीर-गुलाल लगाते हुए असहज करने वाला व्यवहार शुरू कर देते हैं। महिला नेत्री असहज दिखाई देती हैं और खुद को अलग करने की कोशिश करती नजर आती हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पार्टी के कई पुराने और वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है। जिला अध्यक्ष का पद काफी जिम्मेदारी भरा कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला अध्यक्ष का पद काफी जिम्मेदारी भरा होता है और सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह का व्यवहार पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाता है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर हमलावर रुख अपना चुके हैं।

Spread the love

Popular Articles