Top 5 This Week

Related Posts

बगहा में होली से पहले साढ़े 500 लीटर शराब मिली:2,900 लीटर जावा महुआ घोल नष्ट, 19 गिरफ्तार, वाहनों से 1.86 लाख रु. शमन राशि वसूली


बगहा पुलिस जिला में होली पर्व 2026 के मद्देनजर विशेष समकालीन अभियान (S-Drive) चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल के निर्देश पर 1 मार्च से 4 मार्च 2026 तक यह अभियान जारी रहेगा। इसका उद्देश्य शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण तथा अवैध निर्माण पर रोक लगाना है। अभियान का मुख्य लक्ष्य होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना, अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाना और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच करना है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में छापेमारी और वाहन जांच की कार्रवाई की है। 2,900 लीटर जावा महुआ का घोल नष्ट किया
इस कार्रवाई के दौरान कुल 138.5 लीटर देशी शराब और 394.035 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, 2,900 लीटर जावा महुआ का घोल नष्ट किया गया और चार मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। वाहन जांच के क्रम में 570 वाहनों की पड़ताल की गई, जिनसे कुल 1,02,500 रुपये की शमन राशि वसूल की गई। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, 479 वाहनों की जांच में 84,000 रुपये की शमन राशि भी वसूली गई। पुलिस ने कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या के 2, पॉक्सो एक्ट के 1, शराब तस्करी के 10 और वारंट के 6 अभियुक्त शामिल हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे होली के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। बगहा पुलिस ने संदेश दिया है कि “आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता” है और वह लगातार सतर्क व सक्रिय है।

Spread the love

Popular Articles