Monday, April 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो के ऋतुडीह में ट्रक ने स्कूटी को रौंदा:हादसे में मां की मौके पर मौत, बेटी गंभीर घायल; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम


बोकारो के ऋतुडीह में राष्ट्रीय राजमार्ग-32 पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-3सी निवासी 38 वर्षीय रिंकू देवी (पति सुनील कुमार राम) के रूप में हुई है। हादसे के समय उनकी 22 वर्षीय बेटी दिव्या कुमारी स्कूटी चला रही थी। यह घटना तब हुई जब गिट्टी लदे एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रिंकू देवी सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दिव्या कुमारी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार माराफारी थाना के दरोगा मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी सोनू कुमार के अनुसार, ट्रक चालक ने स्कूटी के पास तेज हॉर्न बजाया, जिससे स्कूटी चला रही युवती घबरा गई और नियंत्रण खो बैठी। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने ऋतुडीह के पास सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। माराफारी और सिटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles