Monday, September 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महोत्सव के पहले दिन अखाड़ों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया


भास्कर न्यूज | सिमडेगा धर्म, आस्था और उत्साह के संगम के साथ शहर में चार दिवसीय रामनवमी महोत्सव की शुरुआत हुई । महावीर चौक पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न अखाड़ों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया, जबकि वादन प्रतियोगिता के सुरों ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। रामनवमी प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित यह महोत्सव अगले तीन दिनों तक शहर में आकर्षण का केंद्र रहेगा। ​25 मार्च बुधवार को शो गेम के माध्यम से सामाजिक और पौराणिक, ऐतिहासिक घटनाओं पर जीवंत झांकी, 26 मार्च गुरुवार को शहर की सड़कों पर भव्य और नयनाभिराम झांकियां निकाली जाएंगी। ​27 मार्च शुक्रवार को विशाल रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें हजारों श्रद्धालु हनुमान पताका के साथ शामिल होंगे। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि सिमडेगा के लिए रामनवमी का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि इस धरती पर स्वयं भगवान श्रीराम के चरण पड़े थे। उन्होंने भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और इस त्योहार को पूर्ण भाईचारे के साथ मनाएं। उत्सव के दौरान हम ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी को कष्ट हो। ​पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए समय के पालन पर जोर दिया। उन्होंने अपील की कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा के भीतर और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किए जाएं ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। ​इससे पूर्व, रामनवमी प्रबंधन समिति ने डीसी, एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, पार्षद मनोज एवं अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। उद्घाटन के बाद अखाड़ों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक युद्ध कला और वादन कौशल से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक अमरनाथ बामलिया, श्याम लाल शर्मा, डीडी सिंह, संजय ठाकुर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, हरि सिंह, संजय शर्मा, सोनी वर्मा, अनूप केशरो, सनी दयाल शर्मा, रामकिशुन साहू, कमल शर्मा, विकास साहू, सुनील साहू, अमित अग्रवाल, नरेश शर्मा, शशिकांत शाह, उदय प्रसाद, सत्या महतो, सूरज रजक, बसंत शर्मा, अर्जुन केशरी, अनिल माझरिया के अलावा काफी संख्या में समिति के सदस्यों का योगदान रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles