Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर के चौक-चौराहों पर होलिका-प्रह्लाद की मूर्ति:लोगों ने जुटाए उपले और लकड़ियां, 125 किलो गुलाल से भोलेनाथ का श्रृंगार


मुजफ्फरपुर में होलिका दहन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं की ओर से गोबर के उपले और लकड़ियां एकत्र कर लिया गया है। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होलिका दहन की तैयारियों में लोग लगे हैं। अघोरिया चौक, ओरियंट क्लब, पड़ाव पोखर, आम गोला और गोला रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर होलिका की भव्य प्रतिमाएं बैठाई गई हैं। इन प्रतिमाओं की गोद में भक्त प्रह्लाद की मूर्ति भी रखी गई है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। शहर के अघोरिया बाजार चौक स्थित शिव मंदिर में विशेष आयोजन किया गया है। यहां बाबा भोलेनाथ का 125 किलो गुलाल से भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भजन-कीर्तन का बना है माहौल मंदिर परिसर में भक्त रंगोत्सव का आनंद ले रहे हैं और भजन-कीर्तन के बीच उत्सवी माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी संतोष साहब ने बताया कि हर वर्ष यहां होलिका की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से दहन किया जाता है। इस बार भी सुबह 5 बजकर 15 मिनट का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया है, उसी समय होलिका दहन संपन्न होगा।
त्योहार को लेकर प्रशासन भी अलर्ट शहर के अन्य इलाकों में भी पूजा-अर्चना का दौर जारी है। लोग होलिका प्रतिमा के सामने पारंपरिक अनुष्ठान कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। अग्निशमन विभाग को विशेष एडवाइजरी जारी की गई है और संभावित घटनाओं से निपटने के लिए टीमें मुस्तैद कर दी गई हैं।

Spread the love

Popular Articles