Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में नाबालिग से गैंगरेप नहीं, दोस्त ने रेप किया:मुख्य आरोपी भी जुवेनाइल, पीड़िता से इंस्टाग्राम पर होती थी बात; वारदात में शामिल 3 को पकड़ा


दरभंगा के बिरौल इलाके में 12 अप्रैल की रात नाबालिग से गैंगरेप नहीं बल्कि रेप हुआ था। वारदात को नाबालिग पीड़िता के परिचित ने अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी भी नाबालिग है। वारदात के दौरान उसके साथ एक अन्य नाबालिग और 20 साल का नीतीश मुखिया मुख्य आरोपी के साथ था। पुलिस ने दोनों नाबालिग को पकड़ लिया है, जबकि नीतीश मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो नाबालिग को पहले से जानता था। इंस्टाग्राम पर 15 साल की पीड़िता से उसकी बातचीत होती थी। वारदात वाले दिन वो अपने एक नाबालिग और एक बालिग दोस्त के साथ गया था। वहीं, पीड़िता के चाचा की ओर से बिरौल थाना के SHO पर तत्काल कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में एएसआई शमशेर अली खान की लापरवाही सामने आई है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने इसे गंभीर मानते हुए सीनियर एसपी को संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। अब जानिए, क्या है पूरा मामला घटना रविवार की रात करीब 10 बजे की है। वारदात उस वक्त हुई, जब नाबालिग अपनी भाभी के साथ खेत की ओर जा रही थी। इस दौरान नाबालिग की भाभी आगे चल रही थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने नाबालिग लड़की को पकड़ लिया और उसका मुंह दाबकर बिरौल थाना क्षेत्र के एक इलाके से करीब 150 मीटर दूर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के भादर गांव ले गए। यहां एक भूसा घर में नाबालिग के साथ उसके दोस्त ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान मुख्य आरोपी के दोनों साथी बाहर पहरा देते रहे। उधर, नाबालिग के साथ गई उसकी भाभी ने जब अपनी ननद को गायब पाया तो अंधेरे में काफी तलाश किया। इसके बाद घर लौटी। घर में महिला ने अपने परिजन को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद नाबालिग की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान नाबालिग घटनास्थल पर बेहोशी की हालत में मिली। परिजन ने तत्काल नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर नाबालिग ने आरोपियों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उसके परिजन FIR दर्ज कराने बिरौल थाना पहुंचे। पीड़िता के चाचा बोले- रात में पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी पीड़िता के चाचा के मुताबिक, डीएमसीएच में होश आने के बाद पीड़िता ने जो कुछ बताया, उसके बाद परिजन रात में ही बिरौल थाना पहुंचे, लेकिन वहां कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता के चाचा का आरोप है कि थाना प्रभारी ने रात में आवेदन नहीं लिया और पीड़िता के परिजन से सुबह दोबारा आवेदन लेकर आने को कहा। पीड़िता के चाचा ने कहा कि हम लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है, इसलिए मैंने मौखिक बयान के आधार पर थाना प्रभारी से आवेदन लिखने की अपील की, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इसके बाद परिजन रात होने पर वापस भेज दिया और सुबह लिखित आवेदन लेकर आने को कहा। इसके बाद हम लोग अस्पताल लौट आए और 13 अप्रैल की सुबह जाकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। उन्होंने ये भी बताया कि हम लोग दलित समाज से आते हैं, जबकि आरोपी पिछड़े वर्ग से हैं। पीड़ित परिवार का घर बिरौल थाना क्षेत्र में है, जबकि आरोपी का घर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पड़ता है।। एसडीपीओ बोले- एक आरोपी ने रेप किया, दो पहरा दे रहे थे एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि एक आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य ने सहयोग किया। पूछताछ में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के भदहर गांव निवासी आरोपी राज कुमार मुखिया के 20 साल के बेटे नीतीश मुखिया ने घटना में सहयोग करने मे अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसे न्यायिक हिरासत में जबकि मुख्य आरोपी समेत दोनों अन्य नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। नाबालिगों के उम्र को वेरिफाई करने के लिए उनके परिजन से जन्म तिथि का विवरण मांगा गया है। मेडिकल जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।एसडीपीओ ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल की अनुशंसा की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles