Top 5 This Week

Related Posts

विकास चिल्ड्रेन एकेडमी का दूसरा वार्षिकोत्सव, नन्हें बच्चों ने बांधा समां

विकास चिल्ड्रेन एकेडमी का दूसरा वार्षिकोत्सव, नन्हें बच्चों ने बांधा समां

Vikas Children Academy: बीते रविवार (1 मार्च) को विकास भारती की ओर से संचालित विकास चिल्ड्रेन एकेडमी, बिशुनपुर में विद्यालय का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों और बच्चियों ने गीत, भाषण, नृत्य और नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

विकास चिल्ड्रेन एकेडमी की स्थापना वर्ष 2016 में बिशुनपुर प्रखंड में प्रथम इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में हुई थी. विद्यालय में प्रारंभ से लेकर कक्षा 5वीं तक की शिक्षा प्रदान की जाती है. यहां बच्चों को नई शिक्षा नीति के अनुसार सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान और कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाता है.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमकुम मैत्रा, प्रवाल मैत्रा, रविंद्र भगत, महेन्द्र भगत सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और अभिभावक गण उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया.

The post विकास चिल्ड्रेन एकेडमी का दूसरा वार्षिकोत्सव, नन्हें बच्चों ने बांधा समां appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles