Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में जलकुंभी से महिला का शव मिला:4 दिन से लापता थी, लोग बोले- मर्डर के बाद बॉडी फेंका


सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शिवपुरी पंचायत स्थित थरबिट्टा कब्रिस्तान के पूरब सड़क किनारे पानी और जलकुंभी से भरे गड्ढे में एक महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कब्रिस्तान से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे पानी में शव तैरता हुआ दिखाई दिया। राहगीरों की नजर पड़ते ही इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ”हत्या कर शव को पानी और जलकुंभी से भरे गड्ढे में फेंका गया” मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या कर शव को पानी और जलकुंभी से भरे गड्ढे में फेंका गया है। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना करीब चार से पांच दिन पुरानी है। शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है। शव की पहचान थरबिट्टा मुसहरी निवासी उपेंद्र सदा की 40 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मीना देवी पिछले रविवार से घर से लापता थी। पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई है। महिला के हाथ पर ‘मीना देवी’ और ‘उपेंद्र सदा’ नाम का गोदना भी मिला है, जिससे पहचान की पुष्टि हुई। सदर एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को भेजा गया था। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles