Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

स्ट्रॉबेरी की खेती कर हर महीने हो रही डेढ़ लाख की कमाई


चंदन लाल मंडल | तरहसी पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में युवा और नौजवान लोग मादक पदार्थ और अफीम जैसे नशीले पदार्थ खेती को छोड़कर स्ट्रॉबेरी की खेती जोर शोर से कर रहे हैं। स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के लिए आय बढ़ाने का नया रास्ता बन रही है। उद्यानिकी विभाग किसानों को एक लाख रुपए तक की अनुदान देकर इस फसल के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। किसान नौडीहा पंचायत के ग्राम तिलो निवासी जितेंद्र कुमार यादव ने सभी खेती को छोड़कर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की है और शुरुआती ट्रायल से ही अच्छा मुनाफा कमा रहा हैं। किसान जितेंद्र कुमार यादव ने आठ कट्ठा में स्ट्रॉबेरी की खेती कर 7 से 8 लख रुपए तक की कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। अभी भी प्रतिदिन 50 से 60 केजी स्ट्रॉबेरी निकल रही है और स्ट्रॉबेरी 150 रुपए केजी बिकती हैं। जिससे यह स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के लिए लाभकारी विकल्प बनती जा रही है। जितेंद्र कुमार यादव ने यह भी बताया कि स्ट्रॉबेरी को अपने से नहीं बेचना हैं। सिर्फ तोड़कर दे देना हैं। कोलकत्ता में जाकर बिकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्ट्रॉबेरी का पौधा हिमाचल से आता हैं और दशहरा दिवाली छठ में लग जाता हैं।उसके बाद नवम्बर दिसंबर से स्ट्रॉबेरी निकलना शुरू हो जाती हैं और लास्ट अप्रैल तक स्ट्रॉबेरी निकलती हैं।मनातू प्रखंड जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चावला ने समस्त किसानों से आग्रह करते हुए नशीले पदार्थों से दूर रहने की बात कही।और अफीम का खेती नहीं करने की बात कही। उन्होंने उद्यानिकी तरीके से खेती करने की बात कही और अधिक से अधिक मुनाफा कमाने की सलाह दी। जिप सदस्य ने पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को धन्यवाद देते हुए कहा की एसपी द्वारा मनातू थाना क्षेत्र में अफीम के खिलाफ अभियान चलाने से काफी रोकथाम हुई हैं और क्राइम एरिया घटती जा रही है। एसपी रीष्मा रमेशन के प्लानिंग और निर्देशों के आदेशानुसार उथान हुआ हैं और किसान अलग अलग तरह की खेती कर अपना जीविका पार्जन कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles