Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अंचल लिपिक बिना अनुमति अनुपस्थित:अंचल अधिकारी ने 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण, कार्रवाई की चेतावनी


रुन्नीसैदपुर अंचल कार्यालय में कार्यरत अंचल लिपिक मो. जसीम अंसारी की अनधिकृत अनुपस्थिति को अंचल अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस संबंध में एक कार्यालय आदेश जारी किया गया है, जिसमें संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अंचल अधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि सरकार के बसोरा-2 अभियान के तहत समयबद्ध कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी संबंधित लिपिक की है। कार्यालय निरीक्षण के दौरान मो. जसीम अंसारी बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित पाए गए, जिससे अभियान सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पत्र में निर्देश दिया गया है कि आदेश प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर स्पष्ट एवं संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जाए। ऐसा न करने पर बिहार सरकारी सेवक नियमावली के प्रावधानों के तहत विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए मामला वरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। अंचल अधिकारी ने इस पत्र की प्रतिलिपि अपर समाहर्ता (राजस्व) और जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles