Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अगले सप्ताह आयेगी पहली सप्लीमेंटरी वोटर लिस्ट, 34 प्रतिशत नाम कटने की संभावना

SIR in Bengal: कोलकाता. निर्वाचन आयोग द्वारा पहली सप्लीमेंटरी वोठर लिस्ट अगले सप्ताह के अंत तक जारी होने की संभावना है. निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी. उक्त सूची में उन लगभग 60 लाख मतदाताओं में से कुछ के नाम शामिल होंगे, जिनके नाम अंतिम मतदाता सूची में ‘विचाराधीन’ के रूप में चिह्नित किये गये थे. मालूम रहे कि 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गयी थी. ‘विचाराधीन’ के रूप में चिह्नित 15 लाख नामों की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, जबकि इस श्रेणी में अतिरिक्त नामों की जांच अगले पांच दिनों में की जायेगी.

34 प्रतिशत वोटरों के नहीं मिले दसतावेज

राज्य में मतदाता सूची में तार्किक विसंगति की श्रेणी में चिह्नित 60 लाख मतदाताओं की न्यायिक जांच प्रक्रिया में अब तक जिन मामलों का निपटारा हुआ है, उनमें से लगभग 34 प्रतिशत नाम मतदाता सूची से हटाने योग्य पाये गये हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात तक न्यायिक जांच के लिए भेजे गये कुल मामलों में से लगभग 25 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया जा चुका है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अबतक 60 में से केवल 15 लाख की जांच

तार्किक विसंगति श्रेणी में कुल 60 लाख से अधिक मामलों की पहचान कर उन्हें न्यायिक जांच के लिए भेजा गया था. इनमें से लगभग 15 लाख मामलों की जांच पूरी हो चुकी है, जो कुल मामलों का लगभग 25 प्रतिशत है. इन 15 लाख मामलों में से पांच लाख से अधिक मामले मतदाता सूची से हटाने योग्य पाये गये हैं, जो जांच पूरी हुए मामलों का लगभग 34 प्रतिशत है. इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए कुल 732 न्यायिक अधिकारी कार्य कर रहे हैं, जिनमें झारखंड और ओडिशा से आये 100-100 अधिकारी भी शामिल हैं.

Also Read: चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में बढ़ायेगा ऑब्जर्वरों की संख्या, लायेगा वोटरों का सप्लीमेंटरी लिस्ट

The post अगले सप्ताह आयेगी पहली सप्लीमेंटरी वोटर लिस्ट, 34 प्रतिशत नाम कटने की संभावना appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles