Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अगले 24 घंटे में बदलेगा राजस्थान का मौसम, शुरू होगा आंधी-बारिश का नया दौर

अगले 24 घंटे में बदलेगा राजस्थान का मौसम, शुरू होगा आंधी-बारिश का नया दौर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. प्रदेश के कई इलाकों में आने वाले एक दो दिनों में आंधी-बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कल यानी बुधवार (18 मार्च) पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसके असर से बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आंधी बारिश के कारण अधिकतम तापमाम में गिरावट आ सकती है.

18 मार्च को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से सक्रिय हो सकता है. जिससे कई इलाकों में बारिश होने और आंधी आने की संभावना है. मौसम केंद्र के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत है और इसके व्यापक प्रभाव पड़ सकते हैं.

कहां होगा सबसे ज्यादा असर

पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने और बारिश होने की संभावना है. इसके असर से 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर में कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है. 19 से 20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा के कुछ भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश की संभावना है. (इनपुट भाषा)

Also Read: बिहार के सभी जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, 40-50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश का भी अलर्ट

The post अगले 24 घंटे में बदलेगा राजस्थान का मौसम, शुरू होगा आंधी-बारिश का नया दौर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles