Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अग्निमित्रा पॉल बोलीं- सड़क निजी संपत्ति नहीं, ईंट-बालू घर में रखें, हॉकर्स को दुर्गा पूजा तक राहत

अग्निमित्रा पॉल बोलीं- सड़क निजी संपत्ति नहीं, ईंट-बालू घर में रखें, हॉकर्स को दुर्गा पूजा तक राहत

Bengal New Rule For Construction Material On Road: पश्चिम बंगाल में घर बनाने के दौरान सड़कों पर ईंट, बालू, गिट्टी और पत्थर रखने वालों के खिलाफ राज्य सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है. नगर विकास एवं शहरी मामलों की मंत्री अग्निमित्र पॉल ने कहा है कि अब सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ऐसे लोगों से जुर्माना वसूला जायेगा. नया नियम 1 सितंबर से पूरे राज्य में लागू होने जा रहा है.

सिलीगुड़ी पहुंचीं अग्निमित्रा पॉल

अग्निमित्रा पॉल ने रविवार को सिलीगुड़ी में ये बातें कहीं. वह नगर निगम के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने यहां आयीं थीं. अग्निमित्र पॉल पत्रकारों से कहा- लोग घर बनाते हैं और रास्ते पर पत्थर, बालू और ईंटें फेंककर छोड़ देते हैं. अब यह नहीं चलेगा. हम इसके लिए जुर्माना वसूलेंगे. जब आप अपना घर बना रहे हैं, तो यह सारा सामान अपनी जमीन या घर के अंदर रखिए. सड़क आपकी निजी संपत्ति नहीं है.

ये भी पढ़ें: कॉलेज कैंपस से 42 पेड़ों की कटाई पर विवाद, मंत्री अग्निमित्रा पॉल से की शिकायत

खाली प्लॉट को साफ नहीं रखने पर भी होगी कार्रवाई

मंत्री ने खाली पड़े भू-खंडों (Vacant Plots) को लेकर भी कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जमीन खरीदकर उसे सालों तक लावारिस और गंदा छोड़ देना अब मंजूर नहीं होगा. उस जगह की सफाई करना आपकी जिम्मेदारी है, आपको यह जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी.

मैंने जमीन खरीद ली है और 30 साल बाद घर बनाऊंगा. तब तक उस जमीन पर झाड़ियां, नाले-नालियां और पोखर बने रहेंगे. यह नहीं चलेगा. अपने घर, घर के सामने की जगह या बगीचे को साफ रखना जैसे आपकी जिम्मेदारी है, वैसे ही अपनी खाली जमीन को साफ रखना भी आपकी जवाबदेही है. आपकी खाली पड़ी जमीन की गंदगी की वजह से पड़ोस के लोग डेंगू से पीड़ित हों, ऐसा बिल्कुल नहीं होने दिया जायेगा. -अग्निमित्र पॉल, नगर विकास मंत्री, पश्चिम बंगाल

अवैध पार्किंग करने वालों से वसूलेंगे जुर्माना : अग्निमित्रा

अग्निमित्र पॉल ने हाल ही में अवैध पार्किंग को लेकर दी गयी अपनी कड़ी चेतावनी को फिर दोहराया. कहा कि गाड़ियां केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ी की जा सकेंगी. राज्य सरकार पार्किंग की सुविधा को सुचारु बनाने के लिए जल्द ही नया मोबाइल ऐप ला रही है. फुटपाथ पर कार या बाइक खड़ी करने वालों से जुर्माना वसूला जायेगा.

ये भी पढ़ें: कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट को लेकर भ्रम में दुकानदार, अग्निमित्रा पॉल ने बताया क्या करेगी सरकार

फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने का आह्वान

फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा- जो हॉकर्स पूरे फुटपाथ पर कब्जा करके बैठे हैं, उनसे हमने कहा है कि वे थोड़ा पीछे हटें. आम जनता को फुटपाथ पर चलने की जगह दें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की घोषणा के अनुसार दुर्गा पूजा तक किसी भी हॉकर को उखाड़ा या हटाया नहीं जायेगा, लेकिन उन्हें नियमों का पालन करना होगा.

The post अग्निमित्रा पॉल बोलीं- सड़क निजी संपत्ति नहीं, ईंट-बालू घर में रखें, हॉकर्स को दुर्गा पूजा तक राहत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles