Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत:मई में तय थी शादी, घर में चल रही थी तैयारी; जपला-हैदरनगर मेन रोड पर हुआ हादसा


पलामू के जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर चौकड़ी मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के मंझिआंव वार्ड संख्या 4 निवासी सुरेश बिंद के 22 वर्षीय पुत्र सलेश कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। सलेश कुमार की शादी मई में तय थी और उनके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। वह अपने मामा के घर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव आए हुए थे। बुधवार रात वह बाइक से वापस अपने घर मंझिआंव लौट रहे थे। इसी दौरान हैदरनगर के पास चौकड़ी मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles