Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अतिक्रमण करने वालों को दे नोटिस,करें कार्रवाई


उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में खास महाल से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर में चल रहे खास महाल भूमि के सर्वे कार्य की अद्यतन स्थिति, सर्वेक्षण प्रक्रिया की प्रगति तथा पुनर्ग्रहित भूमि से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे खास महाल भूमि के सर्वे कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सर्वे कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सर्वे कार्य की प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत 25 सितंबर तक समेकित रिपोर्ट समर्पित करने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान पुनर्ग्रहित खास महाल भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को ऐसे मामलों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि खास महाल भूमि सरकार की संपत्ति है। इसके संरक्षण के प्रति जिला प्रशासन गंभीर है। उन्होंने निर्देश दिया कि खास महाल भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भूमि की निगरानी तथा अभिलेखों के समुचित संधारण पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, खास महाल से संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles