Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अदाणी के बाद अब रिलायंस की बारी: बंगाल में 6 सेक्टर में निवेश की तैयारी, शुभेंदु अधिकारी से मिले RIL के अधिकारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल में निवेश के अवसरों, औद्योगिक विकास और विभिन्न परियोजनाओं के विस्तार पर चर्चा की. राज्य सचिवालय नबान्न के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बैठक में 6 क्षेत्रों में संभावित निवेश पर विचार-विमर्श हुआ.

इन क्षेत्रों में निवेश करना चाहता है रिलायंस

  1. डेटा सेंटर और कृत्रिम मेधा (एआई) क्लाउड सेवाएं
  2. अंतरराष्ट्रीय केबल लैंडिंग स्टेशन
  3. कोयला गैसीकरण
  4. फूड पार्क
  5. रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर
  6. मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

राजारहाट में डेटा सेंटर का प्रस्ताव

बैठक में जिन क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा हुई, उनमें राजारहाट स्थित सिलिकॉन वैली हब में डेटा सेंटर और एआई क्लाउड सेवाओं का विस्तार, दीघा में अंतरराष्ट्रीय केबल लैंडिंग स्टेशन, उत्तर बंगाल में फूड पार्क, देउचा-पचामी कोयला परियोजना में संभावित भागीदारी, सड़क अवसंरचना (रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर) और मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं. राज्य सरकार के अधिकारी ने बताया कि राजारहाट के सिलिकॉन वैली हब में रिलायंस के डेटा सेंटर पर काम पहले ही शुरू हो चुका है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में गौतम अदाणी का ऐलान- बंगाल में 1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेगा अदाणी समूह

रोजगार के अवसरों पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट के अनुसार, बैठक में पश्चिम बंगाल में निवेश के अवसरों, औद्योगिक विकास और रोजगार के नये अवसरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

मुंबई में मुकेश अंबानी से हुई थी सीएम की मुलाकात

बुधवार की बैठक से कुछ दिन पहले (21 सितंबर को) मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारकी ने मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद अब रिलायंस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में संभावित निवेश परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में मेगा अस्पताल के शिलान्यास से पहले मां काली की शरण में गौतम अदाणी, देखें तस्वीरें

अदाणी समूह के निवेश प्रस्ताव के बाद रिलायंस की पहल

रिलायंस की निवेश संबंधी चर्चा ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने महानगर दौरे के दौरान राज्य में वर्ष 2035 तक एक लाख करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की थी. लगातार बड़े औद्योगिक समूहों की ओर से राज्य में निवेश संबंधी घोषणाओं और प्रस्तावों को राज्य सरकार के लिए औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

2000 बेड के अस्पताल पर अदाणी खर्च करेगा 4000 करोड़ रुपए

अदाणी समूह ने न्यू टाउन में प्रस्तावित अदाणी आरोग्य मंदिर पर 4,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने का ऐलान किया है. समूह ने पश्चिम बंगाल में वर्ष 2035 तक बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा, सड़क, ग्रीन सीमेंट और हाइपरस्केल डेटा सेंटर समेत कई क्षेत्रों में निवेश की योजना बनायी है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में निवेश के लिए उद्योगपतियों को स्पेशल ऑफर, अंबानी से मिलेंगे शुभेंदु अधिकारी

The post अदाणी के बाद अब रिलायंस की बारी: बंगाल में 6 सेक्टर में निवेश की तैयारी, शुभेंदु अधिकारी से मिले RIL के अधिकारी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles