Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अधिकारियों को टीबी की नियमित जांच अभियान चलाने का दिया निर्देश


समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला टीबी-कमॉर्बिडिटी समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले में टीबी की नियमित जांच का अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान हो। इलाज समय पर शुरू हो। यही अभियान की प्राथमिकता रहे। उपायुक्त ने टीबी के लक्षण, बचाव, उपचार को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने को कहा। टीबी प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित स्क्रीनिंग करे। सर्वेक्षण हो। निगरानी अभियान चले। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर भ्रमण कर संभावित मरीजों की पहचान करे। जरूरी जांच कराए। चिन्हित मरीजों को जल्द इलाज से जोड़े। बैठक में टीबी मरीजों को दिए जा रहे फूड बास्केट की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को तय समय पर फूड बास्केट मिले। वितरण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग हो। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी, कर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles