Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अधिकारियों ने उगना महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया:श्रावणी मेले की तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश


मधुबनी, 1 अगस्त 2026। आगामी सोमवार से श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रथम सोमवारी को लेकर पंडौल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध उगना महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार शाम 6:30 बजे मधुबनी सदर के अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय) रश्मि ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने मेला की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों और प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल तैयार करने तथा श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालय, नियमित कचरा प्रबंधन, जल निकासी की समुचित व्यवस्था और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के सुरक्षित निकास के लिए अलग निकास द्वार की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेला परिसर में चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन दल की तैनाती भी सुनिश्चित करने को कहा गया। अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय) रश्मि ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से भगवान उगना महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक कर सकें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles