Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अधिवक्ता संघ चुनाव में सिद्धेश्वर विद्यार्थी बने अध्यक्ष:संजय कुमार सिंह सचिव निर्वाचित, पांच वोटों से अध्यक्ष पद पर मिली जीत


अधिवक्ता संघ औरंगाबाद की कार्यसमिति के द्विवार्षिक चुनाव में सिद्धेश्वर विद्यार्थी अध्यक्ष और संजय कुमार सिंह सचिव निर्वाचित घोषित किए गए हैं। गुरुवार को संपन्न चुनाव में 3 प्रमुख पदों के लिए मतदान कराया गया। कुल 56 मतदाताओं में से 55 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी और सुरेंद्र प्रसाद मेहता के बीच मुकाबला हुआ। सिद्धेश्वर विद्यार्थी को 30 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र प्रसाद मेहता को 25 वोट प्राप्त हुए। इस तरह सिद्धेश्वर विद्यार्थी 5 मतों से विजयी घोषित किए गए। वहीं, सचिव पद पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को 28 वोट मिले, जबकि कृष्ण प्रताप सिंह को 27 वोट मिले। इस तरह संजय कुमार सिंह मात्र 1 वोट से सचिव निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर लाल मोहन सिंह को 38 वोट मिले, जबकि मधुरेंद्र कुमार सिंह को 17 वोट प्राप्त हुए। इस तरह लाल मोहन सिंह ने 21 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। 15 साल बाद चुनाव से चुनी गई कार्यसमिति चुनाव समिति के सहायक सदस्यों देवेंद्र कुमार सिंह, इबरार अहमद और राणा शिवम ने बताया कि पिछले 15 साल में पहली बार चुनाव से कार्यसमिति का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव पद पर गिरजेश नारायण सिंह और कार्यकारिणी सदस्य पद पर पंकज कुमार पांडेय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही के अनुसार, अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने अधिवक्ता संघ के सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ एक मजबूत संगठन है और इसे आदर्श संघ बनाने के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे। अधिवक्ताओं के विकास और कल्याण पर रहेगा जोर सचिव निर्वाचित संजय कुमार सिंह ने अपनी जीत को अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि संघ के विकास और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला विधिक संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, महासचिव जगनारायण सिंह, लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष, पूर्व लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह, जीपी बृजा प्रसाद और स्पेशल पीपी शक्ति कुमार सहित कई अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इसके अलावा प्रभात कुमार सिंह, जयकृष्ण सिंह, मातादीन पटनीया, शहदेव मंडल, रामाश्रय सिंह, सत्येंद्र सिंह, यशवंत कुमार सिंह, युवा अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह, सुमन सौरभ, अजीत कुमार, प्रवीण कुमार पांडेय, विकास राज और रंजीत कुमार सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles