Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अधौरा पहाड़ी पर पिकअप पलटी, पांच श्रद्धालु घायल:वनसती माता मंदिर से लौटते समय हादसा, एक महिला हायर सेंटर रेफर


भभुआ। अधौरा पहाड़ी पर शुक्रवार शाम एक पिकअप वाहन पलटने से पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा वनसती माता मंदिर के पास हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, भभुआ में भर्ती कराया गया है, जहां एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी घायल चैनपुर के सिरसी गांव निवासी डोमा पासवान के पुत्र राजू पासवान की मन्नत पूरी होने पर धरती माता मंदिर में दर्शन करने गए थे। पूजा-अर्चना के बाद वे पिकअप से वापस लौट रहे थे। वनसती माता मंदिर के पास साइड लेने के दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल, भभुआ पहुंचाया गया। घायलों की पहचान बनारस निवासी डब्लू यादव की पत्नी कलो देवी, चैनपुर के पुजारी दंडवा निवासी रामदेव पासवान के पुत्र काशी पासवान, सिरसी गांव निवासी शंभू यादव, फुलवास कुंवर और कश्मीरा देवी के रूप में हुई है। घायलों में कश्मीरा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles