![]()
पूर्णिया में कसबा थाना पुलिस ने बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और वर्तमान समय की चुनौतियों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कसबा नगर परिषद क्षेत्र के मदरसा चौक स्थित मदरसा कलीमिया में हुआ। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सदर-2, डॉ. गौरव कुमार ने इस अभियान का नेतृत्व किया। अभियान के दौरान बच्चों को पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा और डायल 112 जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सदर एसडीपीओ 2 डॉ गौरव कुमार ने बच्चों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। बच्चों को पॉक्सो (POCSO) एक्ट के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर सतर्क एवं जागरूक रह सकें। ‘संदिग्ध-अज्ञात लिंक पर क्लिक करें’
मानव तस्करी के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम ने बच्चों को सचेत किया। उन्होंने बच्चों को किसी भी दलाल या अनजान व्यक्ति के प्रलोभन या लालच में न आने की सलाह दी। किसी भी प्रकार के अनजाने लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई । सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यातायात और सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई। हेल्पलाइन डायल 112 के कार्य की दी जानकारी
कार्यक्रम में बच्चों को बिहार पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112 के महत्व और इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति या संकट के समय वे तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकें। पूर्णिया सदर एसडीपीओ 2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने बच्चों में कानून के प्रति विश्वास जगाने और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

