Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची की मैपिंग

लोहरदगा|जिला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को सदर प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर अनमैप्ड मतदाताओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, मैपिंग नहीं होने के कारणों की जानकारी ली तथा संबंधित समस्याओं का निवारण कराते हुए उनकी मैपिंग सुनिश्चित कराई। निरीक्षण के क्रम में डीसी नदिया, न्यू आदर्श नगर एवं राजा बंगला क्षेत्र पहुंचे और वहां के मतदाताओं से सीधे संवाद कर निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मैपिंग अभियान की जानकारी दी। उन्होंने संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हुई है, वे अपनी जानकारी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक कराएं। उन्होंने बताया कि मतदाता की मैपिंग उसके माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी के वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज विवरण के आधार पर भी की जा सकती है। कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए मतदाता उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. नंबर 9102961988 अथवा अनुमंडल पदाधिकारी मो. नंबर 9431109546 से संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles