Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अन्नपूर्णा योजना के 3000 रुपए मिलने में क्यों हो रही देरी? शमिक भट्टाचार्य ने बतायी असली वजह

Annapurna ‍Bhandar Yojana: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने रविवार को अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं को लाभ की राशि देने में हो रही देरी के लिए ‘प्रणालीगत दिक्कतों’ को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर इसे बाधित करने की कोशिश की जा रही है.

अन्नपूर्णा योजना में महिलाओं को मिलते हैं 3000 रुपए

हावड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान शमिक भट्टाचार्य ने कहा- प्रणाली यानी सिस्टम में कुछ गड़बड़ियां और समस्याएं हैं. कुछ जगहों पर इसे बाधित करने की कोशिश की जा रही है. इसी वजह से ऐसा हुआ है. अन्नपूर्णा योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए मिलने हैं.

20 अगस्त तक पैसे नहीं मिलने से महिलाएं नाराज

निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाली और पात्र पायी गयी पश्चिम बंगाल की कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार द्वारा तय की गयी 20 अगस्त की समयसीमा तक उन्हें पैसे नहीं मिले. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लाभार्थियों को आश्वासन दिया कि उन्हें योजना की राशि मिल जायेगी.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी सरकार के लिए क्यों परेशानी का सबब बन गयी ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना?

मैं कह रहा हूं, सभी को पैसे मिलेंगे : शमिक भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा- मैं कह रहा हूं, सभी को अन्नपूर्णा योजना का पैसा मिलेगा. उन्होंने कहा कि करीब 50 लाख और महिलाओं को योजना के दायरे में लाया जायेगा. भट्टाचार्य ने दावा किया कि केवल बहुत कम संख्या में लाभार्थियों को अभी तक राशि नहीं मिली है.

करीब 50 लाख और महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. केवल 2 से 3 प्रतिशत महिलाओं को पैसा नहीं मिला है. सभी को पैसे मिलेंगे. -शमिक भट्टाचार्य, अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा

अग्निमित्रा पॉल को भी करना पड़ा विरोध का सामना

भट्टाचार्य की यह टिप्पणी राज्य के कई हिस्सों में महिलाओं के प्रदर्शन के बीच आयी है. प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि उन्होंने आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन उन्हें अब तक वादे के मुताबिक सहायता राशि नहीं मिली है. राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पॉल को भी इस मुद्दे पर विरोध का सामना करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बंगाल मनायेगा ‘अन्नपूर्णा दिवस’, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

‘लक्ष्मी भंडार जैसी गड़बड़ी अन्नपूर्णा योजना में नहीं होगी’

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी बार-बार लाभार्थियों को आश्वस्त कर चुके हैं कि सभी पात्र महिलाओं को राशि दी जायेगी. शमिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर भी पुरानी लक्ष्मी भंडार योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान जिस तरह की धोखाधड़ी हुई, जिसमें पुरुषों को भी लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ मिला, वैसा अन्नपूर्णा योजना में नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ने 1.10 करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये अन्नपूर्णा भंडार के 3000-3000 रुपए

लक्ष्मी भंडार की समीक्षा के बाद शुरू हुई अन्नपूर्णा भंडार योजना

अन्नपूर्णा योजना को भाजपा सरकार ने ममता बनर्जी सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ की समीक्षा के बाद शुरू किया था. सरकार ने कहा था कि जांच-पड़ताल के बाद केवल पात्र आवेदकों को ही लाभ दिया जायेगा. इसके लिए नये सिरे से आवेदन मांगे गये थे और ऑनलाइन प्रक्रिया सहित विभिन्न माध्यमों से उनका सत्यापन किया गया था.

ये भी पढ़ें: अन्नपूर्णा भंडार का आपको मिलेगा लाभ? मोबाइल से घर बैठे ऐसे भरें फॉर्म

The post अन्नपूर्णा योजना के 3000 रुपए मिलने में क्यों हो रही देरी? शमिक भट्टाचार्य ने बतायी असली वजह appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles