Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अपराधियों ने सरपंच पति समेत 2 को मारी गोली:गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट, एक्सीटेंड के बाद बाइक जब्त करने पर हुआ विवाद


भोजपुर में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों सरपंच पति समेत दो लोगों को गोली मार दी। सरपंच पति को बाएं साइड पंजरी में, जबकि युवक को हाथ में बुलेट लगी है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पीरो एसडीपीओ के.के सिंह मौके पर पहुंचे। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल में बबन शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा(46) और लंगड़ पासवान के पुत्र गोरख पासवान(40) शामिल है। मनोज शर्मा की पत्नी दुर्गावती देवी नगरी पंचायत की सरपंच हैं। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव की है। बाइक जब्त कर दुकान पर लगा दिया घायल मनोज ने बताया कि मेरी मौसी लखमुना देवी घर से कुछ दूरी पर रविवार देर शाम टहल रही थी।इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान के दौरान मौसी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक को जब्त कर मेरे फर्नीचर की दुकान पर खड़ा कर दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। अंतिम संस्कार के लिए हमलोग लकड़ी लाने गए थे। इस बीच तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी आ धमके। बाइक को जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोरख ने अपराधियों से पिस्टल छीन लिया। छीना-झपटी में दूसरे अपराधियों ने गोली मार दी। एक गोली मुझे लग गई। गोली लगने के बाद भी गोरख हाथ में पिस्टल पकड़ा रहा।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है वहीं, एसडीपीओ के.के सिंह ने बताया कि बाइक के विवाद में फायरिंग करने की बात सामने आ रही है। बरामद बाइक के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles