![]()
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसपंर्क मंत्री श्रवण कुमार बिहार शरीफ में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। भास्कर से बातचीत में राज्य के विभिन्न मुद्दों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर अपनी राय रखी। ‘बहुजन महापंचायत’ के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट कहा कि किसी भी अप्रिय घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। समाज में सद्भाव और प्रेम की जरूरत है। इस तरह के आयोजनों से समाज में तनाव और वैमनस्य बढ़ने की आशंका रहती है। ‘जांच चल रही है, धैर्य रखना चाहिए’ आरा में हटाए गए एसडीपीओ को पटना में नई पोस्टिंग दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच चल रही है। जब तक जांच कमेटी की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कोई दोषी करार नहीं दिया जाता। लोगों को धैर्य रखना चाहिए। जांच की प्रक्रिया चल रही है और कानून अपना काम करेगा। ‘राहुल गांधी के दौरे का बिहार की राजनीति पर कोई असर नहीं मंत्री श्रवण कुमार ने 15 जुलाई को राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का देशभर में घूमना स्वाभाविक है, लेकिन उनके आने-जाने से बिहार की राजनीति पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।

