Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अभिषेक बनर्जी से 5 घंटे तक पूछताछ, शेक्सपीयर सरणी थाने से बाहर निकलते ही सरकार पर भड़के

मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दफ्तर से होर्डिंग हटाने को लेकर हुए विवाद में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. कोलकाता पुलिस ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से बुधवार को कैमक स्ट्रीट स्थित उनके कार्यालय से जुड़े प्रकरण पर 5 घंटे से अधिक समय तक कड़ी पूछताछ की.

पूछताछ के बाद शेक्सपीयर सरणी थाने से बाहर निकलते ही डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने पुलिस और सत्ताधारी भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की कार्रवाई का सीधा आरोप मढ़ दिया.

क्या है 27 अगस्त का पूरा विवाद

मामला 27 अगस्त का है, जब कोलकाता नगर निगम (KMC) और पुलिस की टीम कैमक स्ट्रीट स्थित इमारत से तृणमूल कांग्रेस और उसके चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फूल’ वाले होर्डिंग हटाने पहुंची थी.

कोलकाता नगर निगम (KMC) का आरोप है कि होर्डिंग हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों और निगम कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, बदसलूकी और मारपीट की गयी.

इस हंगामे के सिलसिले में शेक्सपीयर सरणी थाने में 3 अलग-अलग प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गयी थी. इसके अलावा अग्निशमन विभाग (Fire Department) ने भी अलग से नोटिस जारी किया था.

ये भी पढ़ें: सेवाश्रय कैंप में इलाज के बाद काटना पड़ा मालती विश्वास का पैर, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुई प्राथमिकी

अभिषेक बनर्जी को जारी किये गये 2-2 समन

मामले की जांच कर रही पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के आवास पर 2 नोटिस भेजे थे. इसके बाद वे सुबह करीब 11:30 बजे शेक्सपीयर सरणी थाने पहुंचे थे.

सिर्फ TMC को बनाया जा रहा निशाना : अभिषेक

पूछताछ खत्म होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने पुलिस और सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पुलिस अपने अधिकारियों और बदले की भावना से काम करने वाली इस सरकार के इशारे पर काम कर रही है. चाहे ईडी हो या सीबीआई, जब भी समन मिला, मैं हमेशा हाजिर हुआ हूं. लेकिन सारधा और नारदा घोटाले में शामिल व्यक्ति (शुभेंदु अधिकारी) पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि कैमक स्ट्रीट पर कई राजनीतिक दलों के बोर्ड और होर्डिंग लगे थे, लेकिन केवल तृणमूल कांग्रेस के होर्डिंग को ही चुन-चुनकर निशाना बनाया गया. पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किया गया.

ये भी पढ़ें: होर्डिंग विवाद मामले में अभिषेक बनर्जी से 6 घंटे तक चली पूछताछ, सांसद ने कहा- ये ‘राजनीति बदले की कार्रवाई’

चुनाव आयोग और CEC पर भी पूछे सवाल

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार की भी जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकारें अवैध चुनावी तरीकों से बनी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर मतदाता सूची से लाखों वैध नागरिकों के नाम हटाये गये हैं. इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

The post अभिषेक बनर्जी से 5 घंटे तक पूछताछ, शेक्सपीयर सरणी थाने से बाहर निकलते ही सरकार पर भड़के appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles