Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

'अमेरिका के दबाव में काम कर रही है भारत सरकार':पूर्व केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह ने केंद्र सरकार को घेरा, रूस से तेल खरीद पर उठाए सवाल


आरा से पूर्व बीजेपी सांसद राजकुमार सिंह ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति और अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा… दुनिया में भारत के स्तर को नरेंद्र मोदी की सरकार ने इतना नीचे गिरा दिया है जितना मैंने अपने 50 साल की सेवा में कभी नहीं देखा। हम रूस से तेल खरीदते रहे हैं क्योंकि रूसी तेल सस्ता है और रूस हमारा मित्र है। रूस-यूक्रेन लड़ाई का बहाना बनाकर अमेरिका ने भारत पर दबाव डाला कि रूस से तेल खरीदना बंद करे और अमेरिका से तेल खरीदे। यूरोप लगातार रूस से तेल और गैस खरीदता रहा है और अमेरिका ने कभी उस पर दबाव नहीं डाला कि वह इसे बंद करे या कम करे। खुद अमेरिका भी रूस से कई तरह का सामान खरीदता रहा है और उसे रोकने की बात नहीं करता है। भारत ने इस पर कोई सवाल नहीं उठाया। यह कमजोरी क्यों? अमेरिका ने भारत पर 50% का टैरिफ लगा दिया। अंतरराष्ट्रीय प्रथा के अनुसार भारत को भी अमेरिकी सामग्री, जिसमें डिजिटल सामग्री भी शामिल है, पर उतना ही टैरिफ लगाना चाहिए था। लेकिन भारत ने अमेरिका के नाजायज कदम के खिलाफ न कुछ कहा और न ही कोई जवाबी टैरिफ लगाया। इस कमजोरी का क्या कारण है? भारत 140 करोड़ आबादी का एक महान देश है। उसे किससे सामग्री खरीदनी है, इसके लिए किसी से इजाजत लेने की आवश्यकता नहीं है। परंतु खाड़ी युद्ध के बाद भारत को रूस से खरीदे जा रहे तेल की मात्रा बढ़ाने की जरूरत पड़ी तो वह अमेरिका के पास अनुमति मांगने गया। पीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए राजकुमार सिंह ने यह भी कहा कि भारत 140 करोड़ आबादी वाला एक महान देश है। उसे किस देश से सामान खरीदना है, इसके लिए किसी की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। लेकिन खाड़ी युद्ध के बाद जब भारत ने रूस से तेल खरीदने की मात्रा बढ़ाने की बात की, तो उसे अमेरिका से अनुमति मांगनी पड़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री से जुड़े आरोपों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या भारत अमेरिका के दबाव में काम कर रहा है। अगर इन आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो देश की गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles