Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया के जोकीहाट-रानीगंज में 2-4 घंटे पावर कट:चकई फीडर में 8 बजे से नहीं रहेगी लाइट, मेंटेनेंस और पेड़ की छंटाई के लिए कटौती


अररिया के जोकीहाट और रानीगंज प्रखंड के कुछ इलाकों में रविवार, 6 सितंबर को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लाइन मेंटेनेंस, पेड़ों की छंटाई और दूसरे जरूरी कामों के लिए अलग-अलग 11 केवी फीडरों को तय समय के लिए बंद रखने का फैसला किया है। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। जोकीहाट इलाके में बिजली उपकेंद्र जोकीहाट से निकलने वाला 11 केवी चकई फीडर रविवार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। सहायक बिजली इंजीनियर जिकेश कुमार ने बताया कि इस दौरान फीडर में लाइन मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का काम होगा। इससे इस फीडर से जुड़े ग्राहकों को करीब दो घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी। मेंटेनेंस के काम के लिए होगा पावर कट वहीं, रानीगंज प्रखंड में भी रविवार को बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। सहायक बिजली इंजीनियर निशांत कुमार ने ग्राहकों को बताया कि 11 केवी बौसी फीडर और 11 केवी परमानंदपुर फीडर में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस वजह से इन दोनों फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग के मुताबिक, तय समय में मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद संबंधित फीडरों से बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। हालांकि, काम की स्थिति और तकनीकी वजहों से सप्लाई बहाल होने के समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
लोगों से सहयाग करने की अपील विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि वे बिजली बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने रोजमर्रा के और जरूरी काम समय पर निपटा लें। साथ ही, बिजली सप्लाई बंद रहने के दौरान बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल न करने और सप्लाई चालू होने के बाद सावधानी से उपकरण चलाने की सलाह दी गई है। मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई जैसे कामों का मकसद बिजली लाइन को सुरक्षित और सही तरीके से चलाना है। इससे भविष्य में ग्राहकों को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles