Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया जेल में DM-SP का सरप्राइज इंस्पेक्शन:सिक्योरिटी, बंदियों की सुविधा और सफाई का जायजा लिया


अररिया के जिलाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को मंडल कारा, अररिया का अचानक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन में हलचल मच गई। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिल रही सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन व्यवस्था और जेल प्रशासन के कामकाज की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जेल परिसर के अलग-अलग वार्डों, सेल और अन्य संवेदनशील जगहों का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की और जेल प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया अधिकारियों ने साफ कहा कि जेल की सुरक्षा से जुड़े सभी तय नियमों और प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाए। अधिकारियों ने जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सुरक्षा कर्मियों को अपने काम के प्रति सजग रहने और संवेदनशील इलाकों में खास नजर रखने को कहा गया। साफ-सफाई को बेहतर बनाए रखने पर फोकस औचक निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी देखी गई। डीएम और एसपी ने बंदियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता और नियमितता सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में जेल प्रशासन से जानकारी ली। इसके अलावा, अधिकारियों ने जेल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई को नियमित और बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को निर्देश दिया गया कि बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएं। साथ ही, जेल की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles