Sunday, October 4, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में आज 4 घंटे पावर कट:सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक कटौती, मेंटेनेंस कार्य के लिए बोची फीडर रहेंगा बंद


अररिया और रानीगंज में 4 अक्टूबर को बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने मेंटेनेंस और पेड़ की टहनियां काटने के लिए यह जानकारी दी है। इससे कई शहरी-ग्रामीण फीडर प्रभावित होंगे। सहायक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33 केवी अररिया और बोची फीडर बंद रहेंगे। इससे अररिया सबस्टेशन के सभी 11 केवी फीडरों पर चार घंटे असर पड़ेगा। अररिया आरएस सबस्टेशन के 11 केवी आरएस फीडर में भी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे काम होगा। सुबह 9 बजे से पावर कट रानीगंज प्रखंड में भी चार घंटे बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता निशांत कुमार के अनुसार, 11 केवी धोबिनिया, कालाबालुआ टाउन और परमानंदपुर फीडर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। यह सुरक्षा और बेहतर बिजली सप्लाई के लिए किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles