Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में चाकूबाजी-लूट के बाद जान से मारने की धमकी:पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, घर लौटने से डरा परिवार


अररिया में एक चौंकाने वाले मामले में, भरगामा थाना क्षेत्र के एक पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) के जनता दरबार में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि लगभग 20 दिन पहले हुए चाकूबाजी, मारपीट और लूट की घटना के बाद अब उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। घात लगाए बैठे बदमाशों ने किया था हमला फरियादी वीरेंद्र यादव ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 6 अप्रैल को उनके चचेरे भाई पुहूप लाल यादव फारबिसगंज न्यायालय से घर लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे सिमरबननी मवेशी हाट मुसहरी टोला के पास सड़क पर पहले से घात लगाए आधा दर्जन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुहूप लाल यादव की कनपट्टी के पास चाकू मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान गजेंद्र यादव नामक एक आरोपी ने पुहूप लाल यादव से 2 हजार रुपये नकद और गले में पहनी चांदी की चेन भी छीन ली। इस घटना के बाद भरगामा पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। डायल 112 वाहन कर्मीयों ने घर पहुंचाया वीरेंद्र यादव ने बताया कि 7 अप्रैल को जब वे घटना की शिकायत लेकर भरगामा थाने पहुंचे और आवेदन देकर लौट रहे थे, तो थाना गेट पर ही आरोपियों ने उन्हें रोककर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे वे दोबारा थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की डायल 112 वाहन से उन्हें घर पहुंचाया गया। हालांकि, घटना के बाद से पुहूप लाल यादव और उनका परिवार दहशत में जी रहा है। वे अपने घर जाने से भयभीत हैं और सुरक्षा की मांग करते हुए अररिया आकर छिपकर रहने लगे हैं। फरियादी ने एसपी से कहा है कि उनकी जान-माल को खतरा है और आरोपियों की धमकियों के कारण वे घर नहीं लौट पा रहे हैं, इसलिए दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles