Tuesday, October 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में नेचुरल फार्मिंग के लिए मास्टर ट्रेनर चुने जाएंगे:किसानों को सिखाएंगे नई टेक्नोलॉजी, DM ने दिए निर्देश


अररिया जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। मंगलवार को अररिया डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत फॉर्मर मास्टर ट्रेनर के चयन और जिले के किसानों तक प्राकृतिक खेती की तकनीक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीक सिखाएंगे प्रशिक्षक बैठक में फॉर्मर मास्टर ट्रेनर के चयन की प्रक्रिया और उनकी जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को बताया गया कि चयनित प्रशिक्षक किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीकों, तकनीकों और इससे होने वाले लाभों की जानकारी देंगे। इसका उद्देश्य किसानों को खेती की इस पद्धति से परिचित कराना और उन्हें इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रशासन का जोर है कि किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में केवल जानकारी ही नहीं दी जाए, बल्कि उन्हें इसके तरीकों को समझने और खेतों में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाए। इसके लिए प्रशिक्षकों की भूमिका अहम होगी। वे किसानों के बीच जाकर उन्हें प्राकृतिक खेती से जुड़ी जरूरी जानकारी देंगे। गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा जागरूकता अभियान जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में प्राकृतिक खेती का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान और अन्य कृषि कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों तक पहुंच बनाई जाए। उन्होंने कृषि कर्मियों को निर्देश दिया कि वे किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, उपयोगिता और लाभों के बारे में जानकारी दें। साथ ही, जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करें, ताकि किसान इस पद्धति को समझ सकें और इसे अपनाने के लिए आगे आएं। किसानों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य बैठक में प्राकृतिक खेती को जिले में बढ़ावा देने के लिए विभागीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और किसानों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन की कोशिश है कि जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में किसानों को इस अभियान से जोड़ा जाए। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles