Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में 2 क्रिमिनल पिस्टल, 10 कारतूस साथ पकड़े गए:पेट्रोलिंग के समय RS थाना पुलिस ने लूटपाट गैंग का किया खुलासा


अररिया एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर आरएस थाना पुलिस ने शनिवार सुबह दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देशी सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, लोडेड मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस की गश्ती टीम ने इटहरा ग्राम के पास एक बाइक सवार युवक को रोका। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा और सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे तुरंत पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 7.65 एमएम का एक लोडेड मैगजीन मिला, जिसमें 10 जिंदा कारतूस थे। बिस्तर के नीचे छिपाई हुई देशी सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल पुलिस को सौंप दी युवक की पहचान आलोक कुमार सिंह (34) के रूप में हुई, जो बेगूसराय जिले के साहिबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पड़ोरा का निवासी है और वर्तमान में हृदयपुर में रहता है। आलोक ने पूछताछ में बताया कि पिस्टल उसके साथी सम्राट यादव के पास है। इसके बाद, पुलिस ने नगर थाना टीम के साथ मिलकर रहिका टोला वार्ड संख्या 17 स्थित सम्राट यादव (29) के घर छापा मारा। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के बाद सम्राट यादव ने अपने बिस्तर के नीचे छिपाई हुई देशी सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल पुलिस को सौंप दी। सुनसान सड़कों पर राहगीरों को डराकर लूटपाट करते थे दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे सुनसान सड़कों पर राहगीरों को डराकर लूटपाट करते थे। उनके पास से एक देशी सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, लोडेड मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस, एक बाइक (BR38S 0344) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरएस थाना कांड संख्या 88/26 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आलोक कुमार सिंह (पिता सार्जन सिंह) और सम्राट यादव (पिता श्रीलाल यादव) के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि दोनों आरोपी अन्य किन-किन आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। एसपी ने यह भी कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles