Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में DM ने लगाया जनता दरबार:समाज कल्याण,ग्रामीण विकास और शिक्षा विभाग से जुड़े मामले आए, 57 की सुनवाई


अररिया में शुक्रवार को “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में यह दरबार लगा। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों की 57 समस्याओं की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थीं। इसके अतिरिक्त, समाज कल्याण, गृह, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, आपूर्ति और शिक्षा विभाग से जुड़े मामले भी सामने आए। कुछ प्रमुख शिकायतों में रानीगंज प्रखंड के बसैती पंचायत निवासी अजहर अंसारी का बासगीत पर्चा वाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध शामिल था। रानीगंज के परसा हाट निवासी शुभम कुमार मेहता ने मुख्य सड़क की मरम्मत की मांग रखी, जबकि नरपतगंज प्रखंड के रेवाही निवासी मो. ऐनुल ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। अनुकंपा के आधार पर डीलर चयन की जांच की मांग भरगामा प्रखंड के धनेश्वरी निवासी कामेश्वर यादव ने पंचायत सचिव के सेवार्थ लाभ भुगतान से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की। अररिया नगर परिषद निवासी जीवछलाल बहादुर और छवेलाल बहादुर ने माता विषहरी स्थान के सौंदर्यीकरण का अनुरोध किया। वहीं, रानीगंज के हसनपुर निवासी पिंकी देवी ने अनुकंपा के आधार पर डीलर चयन की जांच की मांग की। जोकीहाट निवासी अजीम उद्दीन ने विद्यालय में छात्र के नामांकन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई, और नरपतगंज प्रखंड के भंगही पंचायत निवासी नेघु राम ने भूमि मापी के लिए आवेदन दिया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दोहराए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles